फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने घोली मौसम में ठंडक

Tue, 02 Jun 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने एक बार फिर से गर्मी के प्रकोश से शहरवासियों को राहत दी है।
विज्ञापन


सुबह और शाम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 41 डिग्री।

दिन में तेज धूप के बाद शाम को बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। शाम को तकरीबन साढ़े 7 बजे बारिश की तेज बौछाराें से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगाें को गर्मी से निजात मिल गई।
विज्ञापन


तेज धूप में दोपहर को घर में दुबकने को मजबूर शहरवासियों ने शाम का बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।  विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 40 एवं न्यूनतम 24 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें