फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, ढेरियों पर भी तिरपाल ढकने की खानापूर्ति

विज्ञापन
25-रोहतक में मंडी में गेहूं के बैग के पास जमा बारिश का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रविवार देर रात हुई बारिश में नई अनाज मंडी में शेड के बाहर पड़ा गेहूं भीग गया। उठान के लिए गेहूं के बोरों के पास पानी जमा हो गया। सुबह करीब 11 बजे तक बैग गंदे पानी में ही रखे दिखाई दिए।
विज्ञापन

हालांकि, इनको तिरपाल से ढकने का प्रयास किया गया लेकिन ढेरियों पर तिरपाल खानापूर्ति के तौर पर अधूरा ढका नजर आया। मंडी में गेहूं का सीजन समाप्ति की तरफ है। मंडी में गेहूं की आवक भी घटकर औसतन 500 क्विंटल तक पहुंच गई है। नई अनाज मंडी में सोमवार को शाम चार बजे तक करीब 600 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इस समय तक पांच गेट पास जारी किए गए।
करीब 25,000 क्विंटल गेहूं की खरीद और 25,000 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। मंडी में रविवार तक कुल 9,74,290 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 9,21,079 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 6,74,253 क्विंटल गेहूं की उठान की जा चुकी है। यह कुल खरीद का 73 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें