रोहतक। आधे शहर में आधा घंटा हुई बरसात ने रविवार को लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि आधे शहर में बारिश का पता भी नहीं चल पाया, लेकिन पुराने शहर के हिस्सों में हुई बारिश सेे मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से शहर के पुराने हिस्से में सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।