फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का आपरेशन करेंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी मरीज को निशुल्क की बजाए रुपये खर्च कर भी उपचार नहीं मिल रहा है। एक मरीज का आरोप है कि एक डॉक्टर ने उसे सीधे कहा कि तुम्हारा ऑपरेशन तो अब मोदी ही करेंगे। यही नहीं योजना के जिला नोडल अधिकारी भी मानते हैं कि संस्थान से ही नहीं सीएम विंडो पर भी लाभार्थियों को परेशान करने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

पिछले रविवार 30 जून को बहादुरगढ़ से उपचार के लिए आए उमेश का एक सप्ताह बाद भी पीजीआईएमएस में ऑर्थों विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन नहीं किया है। समाजसेवी अनीता शर्मा ने बताया कि मरीज को बहादुरगढ़ से रोहतक भेजा गया कि उसकी हालत गंभीर है। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने कहा कि मरीज के हाथ का ऑपरेशन करना पडे़गा। जब मरीज ने स्वयं को आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी बताया तो डॉक्टर ने कहा कि योजना के तहत उपचार कराने के लिए 20 से 22 दिन में रुपये आते हैं। इतने समय इंतजार नहीं किया जा सकता। इसके बाद मजबूरी में मरीज के परिजन निजी केमिस्ट शॉप से 16 हजार का ऑपरेशन का सामान खरीद लाए, इसके बावजूद डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर से मरीज को वार्ड 12 में शिफ्ट कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मरीज के सहायक को डराया जाता है कि वह डॉक्टर से क्यों विवाद करते हैं, उपचार तो उनको ही करना है।
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी का कोई रुपया नहीं लगता। संस्थान की जिम्मेदारी होती है कि वह मरीज को सामान उपलब्ध कराए। एक सप्ताह बाद उनकी पेमेंट हो जाती है। मरीज का एक रुपया भी उपचार में खर्च नहीं हो सकता। उमेश के मामले में निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही मरीज की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश गर्ग, जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें