Rain pollution in North India, improved city air, AQI 29
- फोटो : RohtakCity
पिछले दिनों उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने की वजह से उत्तर के मैदानों व पहाड़ी इलाकों में वातावरण से प्रदूषण धुल गया है। हालांकि रोहतक में बारिश कम हुई लेकिन फिर भी इसका सकारात्मक असर रोहतक पर भी रहा। यहां की हवा भी सांस लेने के लिए अच्छी हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को रात 10 बजे तक रोहतक में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 42 और न्यूनतम 21 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि बारिश से वातावरण में प्रदूषण धुलने के बाद हवा की गति तेज रही। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया। वहीं नमी वाली पूर्वी हवा से हवा ठंडी होने से लोगों को गर्मी से भी राहत रही।
पिछले एक सप्ताह की बात करे तो रोहतक में शनिवार को सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया। यानी शनिवार को सांस लेने के लिए हवा सबसे बढ़िया रही। वहीं प्रदेश की बात करें तो फतेहाबाद व तेरी ग्राम गुरु ग्राम के बाद स्वच्छ आबोहवा के मामले में रोहतक और नारनौल 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर रहा। शनिवार रात दस बजे तेरी ग्राम का औसत एक्यूआई 17 तो फतेहाबाद का 27 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। प्रदेश में 13 स्थानों की हवा अच्छी रही, जिनमें औसत एक्यूआई 50 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम रहा।