फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश ने बंद कराए एसी, आठ दिन में 30 लाख यूनिट घटी बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश ने घरेलू एसी (एयर कंडीशनर) को बंद करा दिया है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ बिजली की खपत में भी गिरावट आई है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक 87 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत अब 57 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इससे 30 लाख यूनिट बिजली खपत में गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से बिजली की खपत में लगातार कमी हो रही है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में दो बार बारिश हुई तो यह तापमान आठ दिन में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
साथ ही, बिजली खपत 26 सितंबर को 87.09 लाख यूनिट दर्ज की गई जो 11 अक्तूबर तक घटकर 57.32 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में दैनिक बिजली लोड औसतन 750 से मेगावाट था जो अब 500 मेगावाट हो गया। इस बदलाव ने एसी और पंखों के इस्तेमाल को कम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मौसम के अनुसार बिजली खपत में परिवर्तन होता रहता है। तापमान में गिरावट से बिजली की खपत घटी है। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों में भी कमी आई है।
- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
-
दिनांक : बिजली खपत
01 अक्तूबर : 79.94 लाख
02 अक्तूबर : 78.12 लाख
03 अक्तूबर : 68.71 लाख
04 अक्तूबर : 80.50 लाख
05 अक्तूबर : 76.54 लाख
06 अक्तूबर : 62.13 लाख
07 अक्तूबर : 59.70 लाख
08 अक्तूबर : 58.05 लाख
09 अक्तूबर : 55.69 लाख
10 अक्तूबर : 57.68 लाख
11 अक्तूबर : 57.32 लाख
नोट : बिजली निगम के अनुसार खपत यूनिट में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें