11 एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में महारानी किशोरी जाट
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय महिला इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की टीम विजेता बनी। टीका राम कॉलेज सोनीपत द्वितीय व वैश्य महिला महाविद्यालय, रोहतक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दीं। खेल निदेशक डॉ शकुंतला बेनीवाल प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की।
आयोजन सचिव सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल ने स्वागत भाषण दिया। इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया है। इस अवसर पर खेल विभाग के सभी शिक्षक, कोच, स्टाफ सदस्य, प्रतिभागी टीमों के इंचार्ज, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
संवाद