संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 28 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पोरबंदर-मुजफ्फरपुर ट्रेन 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 1, 4 व 7 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 31 मई व 3 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।