31सीटीके46-जीत के बाद मौजूद एमडीयू के खिलाड़ी। स्रोत एमडीयू
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष प्रतियोगिता में एमडीयू के बॉक्सर का शानदार प्रदर्शन जारी है। एमडीयू के चार मुक्केबाजों ने खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही राहुल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। यह प्रतियोगिता तलवंडी साबो यूनिवर्सिटी बठिंडा (पंजाब) में आयोजित की गई।
राहुल ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में रिदम को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई व मेडल पक्का किया। जयवर्धन ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में, परसन ने 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में, गुरपेज ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। यह जानकारी एमडीयू के कोच मनोज मलिक व आशीष छिकारा ने दी। एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने विजेता मुक्केबाजों का हौसला बढ़ाया।