फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेशी ताकतों की टूलकिट बने राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और विदेशी विचारों के आधार पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं।
विज्ञापन


नबीन ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता देख रही है और जानती है कि ये कौन लोग हैं। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने विदेशों में भी अराजकता फैलाई है। उनके सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी के लोग और कांग्रेस के कुछ तथाकथित नेता कहते हैं कि वे सत्ता परिवर्तन कर देंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के मत से बनी सरकार का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे और वर्ष 2029 में एक बार फिर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें