रोहतक। प्राचीन गौकर्ण धाम में रविवार को बधाई महोत्सव मनाया गया। इस दौरान राधे-राधे गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ खड़े कर खुशियां मनाई। यह महोत्सव पंचदशनाम जूना अखाड़ा के उपाचार्य गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज के अवतरण दिवस पर मनाया गया।
श्री वृंदावन धाम से आए कथा व्यास, रसिक संत चित्र-विचित्र महाराज के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। साथ ही उन्होंने गुरु महिमा व संतों की बाणी भी सुनाई जिनको सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर हो गए। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा परिसर में में संत चित्र-विचित्र को कपिलपुरी महाराज ने सम्मानित किया। इस अवसर पर साध्वी मनेश्वरी देवी, बाबा गुलाब पुरी सहित अनेक साधू-संत व बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल रहे। संवाद