फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिलाई-कढ़ाई के कार्य से भविष्य संवार रही राधा

Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
50...जिला के लाखन माजरा में बुटीक का कार्य करती राधा। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बचपन के शौक और अब समय की जरूरत के अनुसार सीखा बुटीक कार्य अब राधा के जीवन की राह आसान बनाने का काम कर रहा है। सिलाई-कढ़ाई के कार्य से 12वीं पास राधा सैनी गांव में ही अपना भविष्य संवार रही हैं।
विज्ञापन

लाखन माजरा गांव की राधा ने बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले 15 दिन निशुल्क प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वे करीब छह माह रोहतक आकर सिलाई कढ़ाई सीखने लगीं। प्रशिक्षण के बाद गांव में ही उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया। वे अब दूसरी महिलाओं को भी सिलाई कढ़ाई कार्य के लिए प्रेरित करती हैं।
वह उन्नति स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। राधा कहती हैं कि पहले वे छोटी मशीन से सिलाई करती थी। इसमें समय अधिक लगता था। उन्होंने तीन साल पहले 25 हजार रुपये का लोन लिया। जिससे उन्होंने सिलाई और इंटरलॉक मशीनें खरीदी। इसके बाद उनका काम और बेहतर होने लगा व ऑर्डर भी ज्यादा आने लगे। इस स्वरोजगार से अब वे 10 हजार रुपये तक प्रति माह की आमदनी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें