फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 19 मिनट से 6 घंटे देरी तक चलीं ट्रेनें, यात्रियों हुए परेशान

Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
51 रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन पर सर्कुलर रोड पुल के निकट आउटर पर रोकी गई ट्रेन। स्रोत : यात्री। - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहतक स्टेशन से रविवार को लगभग सभी ट्रेनें 10 मिनट से लेकर घंटों देरी से संचालित हुईं। दिल्ली की ओर से आने वाली एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन एक से ढाई घंटे तक देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

रविवार को भिवानी से दिल्ली की ओर से जाने वाली ट्रेनें भी 30 मिनट से ज्यादा देरी से चलीं। सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ स्मॉग के कारण ट्रेनें देरी से होने का कारण भी माना जा रहा है। यात्रियों का कहना कि ट्रेनों को आउटर पर रोका जा रहा है इससे भी यात्रियों को परेशानी हो रही है।

दिल्ली की ओर से रोहतक स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों की स्थित :
ट्रेन लेट हुई
अवध आसाम एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट
दिल्ली जाखल पैसेंजर 1 घंटा 34 मिनट
किसान एक्सप्रेस 44 मिनट
दिल्ली-श्री नगर एक्सप्रेस 19 मिनट
कामख्या-रोहतक 6 घंटे
नई दिल्ली-बठिंडा 1 घंटा 10 मिनट
दिल्ली कैंप-बठिंडा 25 मिनट
गोरखधाम एक्सप्रेस 2:45 मिनट


रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ट्रेनों में इंजन बदलने व अन्य तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। फिलहाल स्मॉग के कारण ट्रेन देरी से संचालन की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें