फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रचना तृतीय रही

विज्ञापन
19जेएनडी19: खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की ओर से संचालित आर्य कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी रचना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्या मीना गर्ग ने कहा कि रचना की मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से रचना को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
आर्य समाज नरवाना के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और चरित्र निर्माण शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ी रचना को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें