फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागा साधुओं की अगुवाई में रैबारी समाज ने की बाबा मस्तनाथ की पूजा

विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ मठ में अरती करते महंत बाबा बालकनाथ। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ की स्मृति में लगने वाले वार्षिक मेले के पहले दिन रविवार को नागा साधुओं की अगुवाई में रैबारी समाज ने बाबा मस्तनाथ के समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की। शरीर पर भस्म रमाए नागा साधु नाचते गाते बाबा के समाधि स्थल पहुंचे। इस दौरान मठ के महंत बालकनाथ योगी ने आरती की। मेले के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समाधि पर माथा टेककर मन्नतें मांगी। यहां अनेक विधायक, सांसद व वीपीआई भी पहुंचे।
विज्ञापन

मेले का पहला दिन खास चहल-पहल वाला रहा। बाबा मस्तनाथ मठ में दिनभर नाथ संप्रदाय से जुड़े साधु, संत व पीरों का आगमन जारी रहा। रात को मठ रंगबिरंगी रोशनी से झिलमिल करता दिखाई दिया। मठ परिसर में बड़े-बड़े झूले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। खिलौने, शृंगार, खाने-पीने के सामान की स्टालें सजी रही। मेले में मोहित यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, रमेश कौशिक, गरिमा यादव, विवेक राव, जसवंत सिंह, राकेश यादव, कपिल यादव, राजकुमार पहुंचे। इन्होंने भी श्रद्धालुओं के साथ बाबा मस्तनाथ की समाधि स्थल पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। मेला प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
समाधि स्थल पर चढ़ाया जाता है गुड़ व कंबल
सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की स्मृति में शुरू हुए मेले का अपना इतिहास है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बाबा मस्त नाथ मठ में श्रद्धालु समाधि स्थल व धुने पर माथा टेक कर मन्नत मांगते हैं। इसके साथ ही बाबा की समाधि पर गुड़ व काला कंबल चढ़ाकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन

नगाड़े की थाप पर थिरके श्रद्धालु
मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच समाधि स्थल से कुछ दूर रखा बंचारी का नगाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां लगातार नगाड़े की थाप पर श्रद्धालु झूमते रहे। मेला परिसर में स्वच्छता जल बचाओ व अन्य सामाजिक संदेश देने वाले पोस्टर भी नजर आए। वहीं, रोहतक के बैंड ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधने का काम किया। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद की धुन भी बैंड पर बजवाकर नृत्य किया।
श्रद्धालुओं ने टीकाकरण करवाकर समाधि स्थल पर टेका माथा
बाबा मस्तनाथ मठ में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवाई। श्रद्धालुओं ने वैक्सीनेशन कराने के बाद समाधि स्थल पर माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें