फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी के बीच सुलह करवाने आए परिजनों के बीच थाने में चले चप्पल-जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पति-पत्नी के बीच सुलह करवाने आए परिजनों के बीच सोमवार को महिला थाने में जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी के दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं की चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसकी वीडियो भी वायरल हुआ है। झगड़ा ज्यादा बढ़ते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और सुनवाई की अगली तारीख दे दी। गौरतलब है कि जिले की एक महिला ने हरियाणा पुलिस में तैनात उसके हेड कांस्टेबल पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसी कड़ी में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए सोमवार को थाने में बुलाया था। जहां महिला और उसके पति के परिजनों के बीच कहासुनी के बाद भी हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

पांच महीने पहले हुई थी शादी, चार माह में तीन बार हुई काउंसिलिंग
हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बताया कि वह सोनीपत का रहने वाला है। उसकी रोहतक निवासी महिला के साथ इसी साल जुलाई में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी हमेशा उससे लाखों रुपयों की डिमांड करती है। डिमांड पूरी न करने पर वह हमेशा उस पर तरह-तरह के इल्जाम लगाती है। महिला थाने में दी शिकायत भी निराधार है। एचसी ने बताया कि पांच महीनों में तीन बार झगड़े के चलते काउंसिलिंग हो चुकी हे, लेकिन एक बार भी उसकी गलती सामने नहीं आई है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सिर्फ उसकी नौकरी छुड़वाना चाहती है। वहीं महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध है। दूसरी महिला के चक्कर में उसके साथ झगड़ा करता है और घर में किसी भी तरह का खर्चा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें