05jjrp17- अमर उजाला में 27 अप्रैल को प्रकाशित समाचार।
- फोटो : शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अतिथि। संवाद
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर नेहरू कॉलेज से लेकर पुलिस लाइन के बीच टूटी पड़ी सड़क को ठीक करने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है।
कुछ जगहों से सड़क ठीक कर दी गई है जबकि कुछ पर काम जारी है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में छह माह बाद ही जर्जर हो गई सड़क शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग का निर्माण हुए अभी 6 माह का समय हुआ है और उससे पहले ही सड़क जगह-जगह से टूटने लग गई है।
इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क टूट रही है। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार से सड़क को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है।
सुधीर लोहचब ने बताया कि सड़क टूटने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने लोगों की आवाज उठाई जिसके चलते अब ठेकेदार को यह सड़क ठीक करनी पड़ी। इससे लोगों को राहत मिली है।
05jjrp17- अमर उजाला में 27 अप्रैल को प्रकाशित समाचार।- फोटो : शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अतिथि। संवाद