फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप शर्मा ने दिलाई पंजाब को जीत

Sat, 30 Nov 2013 11:16 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मैच में संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने हरियाणा को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


पंजाब ने इस जीत के साथ 6 अंक हासिल कर लिए हैं। संदीप शर्मा ने 17.2 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। पहली पारी में भी उन्होंने तीन विकेट झटके थे। हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 53.2 ओवर में 155 रन बनाकर आल आउट हो गई। पंजाब ने 135 रन के लक्ष्य को 45 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हरियाणा की ओर से शुक्रवार के नाबाद रहे एस राणा 21 और ए मिश्रा ने 13 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनाें बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर में मात्र 13 रन ही जोडे़ थे कि एस राणा 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एस राणा के आउट होते ही ए मिश्रा भी 22 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हरियाणा की पूरी टीम 53.2 ओवर में 155 रन बनाकर आल आउट हो गई। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने 17.2 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट, वीआरवी सिंह ने 18 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट, एस कौल ने 17 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


 हरियाणा ने पंजाब के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा। पंजाब ने यह लक्ष्य 45 ओवर में 7 विकेट खोलकर हासिल कर लिया। पंजाब के संदीप शर्मा 37 रन और एस कौल 1 रन बनाकर नाबाद रहे। यू कौल ने 22, मनदीप सिंह ने 9, टी कोहली ने 5, आर इंद्र सिंह ने 4 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एम शर्मा ने 14 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट, एचवी पटेल ने 18 ओवर में 40 रन देकर 3, एस बुद्धवार ने 8 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें