फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बुजुर्ग की हत्या कर लूट

Sat, 30 Nov 2013 11:13 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संजय कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने घर पर एक बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी शव को बेड के बॉक्स के अंदर डालकर फरार हो गए।

आरोपी इस दौरान महिला शशि खट्टर (65) की सोने की चेन और अन्य जेवरात भी लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से वृद्धा की लूट के इरादे से हत्या की गई है। डीएसपी और एफएसएल विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका की बेटी संतोष का कहना है कि कुछ दिन पहले भाई के ससुराल वालों ने उनके यहां आकर हंगामा किया था। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा बाहर रहते हैं और उनके पति सीए के पास ड्यूटी करने गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब बारह बजे संजय कालोनी निवासी शशि खट्टर पत्नी कृष्णलाल खट्टर घर पर अकेली थी। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी और गहने लूट ले गए। हमलावर महिला के शव को बेड के बॉक्स में डाल गए। आधे घंटे बाद जब एक पड़ोसी युवक घर में गया तो वहां कमरा खून से सना देखकर उसने शोर मचा दिया। मृतका के पति को भी सूचित किया गया और बेड के अंदर से महिला का शव निकाला गया। कृष्णलाल ने बताया कि वे सुबह सीए के पास चला गए थे और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। हमलावर महिला की चेन व अन्य जेवरात भी निकाल ले गए।
विज्ञापन

 
सुबह 11 बजे तक घर के बाहर बैठी थी महिला
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब ग्यारह बजे तक शशि घर के बाहर धूप सेंक रही थीं और कुछ ही देर बाद उनकी हत्या हो गई। हो सकता है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हो।

आसपास के क्षेत्र के हो सकते हैं हमलावर
एसपी राजेश दुग्गल ने डीएसपी करण गोयल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि हमलावर आसपास क्षेत्र के हो सकते हैं।
विज्ञापन


बेटे के ससुराल वालों ने दी थी धमकी
मृतका की बेटी संतोष ने पुलिस को बताया कि दीपावली से कुछ दिन पहले उसके भाई के ससुराल  वालों ने उनके घर आकर हंगामा किया था और उसके मां व बाप के साथ मारपीट की थी। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें