पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सम्मानजनक मुआवजा जारी करने की मांग की है। बता दें कि रोहतक में अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के सीने पर पोल गिर गया। हादसे में गंभीर घायल 16 साल के खिलाड़ी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लाखनमाजरा के स्टेडियम में जर्जर पोल के टूटने से यह हादसा हुआ। खिलाड़ी का चयन नेशनल अकादमी इंदौर के लिए हुआ था। बीते मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब ये हादसा हुआ। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
खिलाड़ी के पिता का भी छलका दर्द
मृतक खिलाड़ी के पिता संदीप राठी का बीते रोज बुधवार को बयान आया था। संदीप राठी ने मीडिया से बातचीत में अपना दर्द बयान किया। संदीप राठी ने कहा,मेरा सपना था कि मेरा बेटा भारत के लिए खेले और मुझे गर्व महसूस कराए। वह 2026 में भारत के लिए खेलने की तैयारी कर रहा था। मेरे दो बच्चे हैं, दोनों बास्केटबॉल खेलते हैं। जब हार्दिक राठी छोटा था तब मैंने घर में बास्केट बॉल का रिंग लाया था, उसी से उसने बास्केटबॉल खेलना शुरू किया। पीड़ित पिता ने कहा इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है। उन्होंने व्यवस्थाओं का ध्यान नहीं रखा। मुख्यमंत्री को ऐसे मामलों में खुद ध्यान देना चाहिए ताकि हम अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को न खोएं।