फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कामगारों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को किया लागू

विज्ञापन
फोटो : 12कार्यक्रम में पौधरोपण करते गणमान्य। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
कोसली। नयागांव मोड़ पर स्थित लेबर चौक पर विश्वकर्मा दिवस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोसली समाजसेवी अशोक यादव उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कामगारों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है, जिनका लाभ कामगार अपना पंजीकरण करवा कर लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने श्रम विभाग की कामगारों के लिए चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बीडीपीओ नाहड़ अनिल यादव, पुलिस चौकी नाहड़ के प्रभारी मनीष कुमार, जिला स्वच्छता अभियान के सह संयोजक प्रेमप्रकाश नाहड़, नाहड़ मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट हरीश दायमा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें