असावरपुर में मीटिंग के उपरांत पानीपत फिल्म का विरोध करते लोग।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव असावरपुर में शुक्रवार को हुई आंतिल चौबीसी समाज सेवा समिति की बैठक में लोगों ने पानीपत फिल्म का विरोध किया। समिति सदस्यों ने कहा कि पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल पर गलत सीन दिखाए गए हैं।
उन्होंने सरकार से फिल्म पर तुरंत रोक लगाने और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड व प्रोड्यूसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने कहा कि अन्यथा आंतिल समाज पूरे समाज की बैठक बुलाकर कोई भी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक मेहरसिंह ने की। साथ ही समिति के सदस्यों ने यह भी मांग उठाई कि जो गांव नगर निगम के दायरे से निकाले गए थे, उन गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एकत्रित होकर उन गांवों में जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान समिति के प्रधान हवासिंह आंतिल, कुराड़ बारह के प्रधान सूबेसिंह, रामकिशन फौजी, हवासिंह पहलवान, हरिप्रकाश आंतिल, राजे नंबरदार, रामस्वरूप, ईश्वर आंतिल, श्रीराम नंबरदार, मेहर सिंह, डॉ. संजय, प्रताप, श्रीभगवान, संदीप, बेगराज, महेंद्र, करतार सिंह, रामधन, अनिल तुषीर, राजेंद्र राठी, रवींद्र मलिक आदि मौजूद रहे।