फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर तेजधार व ठोस हथियार से वार कर हत्या, सड़क किनारे खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव रेवली के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के सिर पर तेजधार और ठोस हथियार से वार कर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले में किसान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रेवली निवासी किसान अजय डागर ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने खेत की तरफ गए थे, जब वह खेत में पहुंचे तो उसे सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसने उसके पास जाकर देखा तो उसके सिर, माथे और आंख पर चोट के निशान थे। उसके सिर और माथे पर किसी तेजधार और ठोस हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। किसान ने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसने नीले रंग का ट्रैकसूट पहन रखा है। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेेगा कि हत्या किस हथियार से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें