फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में रोष-प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल महेंद्रगढ़ में एचकेआरएन स्टाफ का डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा। चेतावनी दी है कि यदि 22 जनवरी को काम नहीं होता तो 23 जनवरी को कार्यकारी अभियंता कार्यालय का घेराव कर व रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 25 दिसंबर 2025 को जॉब सिक्योरिटी पोर्टल लागू कर दिया है, जिसमें 31 जनवरी 2026 तक सभी कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करवाना है। लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग मंडल महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों को कांट्रेक्टर व ठेकेदार ने नकद वेतन दिया है इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
इस संबंध में 20 जनवरी को प्रांतीय कमेटी प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान के नेतृत्व में प्रमुख अभियंता देवेंद्र दहिया से मिले व अपनी बात रखी थी। प्रमुख अभियंता की ओर से मंगलवार को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें पोर्टल पर दस्तावेज व अनुभव बनाने की जवाबदारी उपमंडल अभियंता और कार्यकारी अभियंता की बताई गई।
विज्ञापन

बताया कि महेंद्रगढ़ मंडल में जब से जॉब सिक्योरिटी पोर्टल की शुरुआत हुई है तब से यूनियन शिष्ट मंडल उपमंडल अभियंता और कार्यकारी अभियंता से बार-बार मौखिक ओर लिखित से मुलाकात कर चुका है। लेकिन आज तक किसी भी कर्मचारी का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें