फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारी नेता पर कथित हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के पुलिस आयुक्त कार्यालय राई में एसीपी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते आरके नागर व अ
विज्ञापन
सोनीपत। कर्मचारी नेता आरके नागर पर कथित जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न कर्मचारी व सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय राई में एसीपी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच, समता सैनिक दल, मूलनिवासी कर्मचारी संघ, मिड-डे-मील वर्कर यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व सुरेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, धीरज सिंह नागर, श्रीपाल, मुकेश टांक, मीना सैनी, यशवंत राव चौहान और मदन मोहन नागर ने किया।
आरके नागर ने आरोप लगाया कि 11 और 17 अगस्त को ठेकेदार और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। नागर के अनुसार दोनों घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

नागर ने बताया कि उन्होंने एचएसवीपी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों, एंटी करप्शन ब्यूरो और अन्य संबंधित स्तरों पर शिकायतें दी थीं। उनका आरोप है कि इन्हीं शिकायतों के चलते उन पर हमला किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राकेश चावरिया, सुनील कुमार, ध्रुव कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार, अजीत सिंह, प्रवीण, पूजा, मीना मलिक, पूजा रंगा, तमन्ना, हेमा, कृष्णा और नीलम रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें