फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
लघु सचिवालय पर धरना देते कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ता। स्रोत : सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के देश व्यापी विरोध में जिला कमेटी की ओर धरने से लघु सचिवालय पर धरना दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की गंदगी, चुनाव आयोग के पुनर्निरीक्षण व अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय गेट के बाहर धरना बैठक की। इसी अध्यक्षता पार्टी की जिला सचिव जगमती सांगवान ने की। राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरेंद्र मलिक ने कहा कि देश में ट्रंप सरकार टैरिफ वार कर रही है तो पूरे देश के लोगों को एकजुट होकर अमेरिकन साम्राज्यवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
पार्टी के जिला सचिव सतवीर सिंह ने कहा कि सीवर व्यवस्था खराब है। पीने के साफ पानी की गंभीर समस्या है। वहीं सड़क व गलियां टूटी पड़ी है। सेक्टरों से लेकर मोहल्ले व गांव में बुरा हाल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। इस मौके पर जयभगवान, विरेंद्र मलिक, संदीप, जिला सचिव मंडल के नेता विनोद, सुमित, कमलेश लाहली, मास्टर बलवान, मजदूर नेता प्रकाश और रामचन्द्र बैंसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें