फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए पेयजल कनेक्शन करने पहुंची टीम का विरोध, महिलाओं ने गेट बंद किया

Thu, 24 Apr 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके16 साई दास कॉलोनी में कनेक्शन करवाने पहुंची टीम स्थानीय लोगों को समझाते हुए । स्रोत : ​
विज्ञापन
रोहतक। कई कॉलोनियों में सुचारु पेयजलापूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य विभाग आमजन की मांग पर दूसरी पाइपलाइन से कनेक्शन का कार्य रहा है। साईं दास कॉलोनी में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम कनेक्शन करने पहुंची तो करीब 12 से अधिक घरों के निवासियों ने कनेक्शन न करने के लिए जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने गली के मुख्य गेट को भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित साईं दास कॉलोनी में करीब 25 घरों में सही से जलापूर्ति न होने व सप्लाई का पानी न पहुंचने से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा। इसके लिए कॉलोनीवासियाें ने जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल सप्लाई के लिए मांग की थी। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग की टीम आमजन की मांग पर वीरवार को करीब सुबह 10:30 बजे कनेक्शन करने के लिए पहुंची। करीब 12 घरों ने विरोध किया। विभाग की टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा, इसके बावजूद लोग नहीं माने।
यह मामला बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तक जारी रहा। इस कारण टीम को लौटना पड़ा। स्थानीय निवासी सरीका, पंकज व अशोक गुलाटी, स्थानीय निवासी ने बताया कि काफी समय से कॉलोनी के कुछ इलाके में पानी किल्लत है। इसके लिए कई बार शिकायत भी दी गई हैं। समाधान के लिए पहुंच रही टीम का विरोध करना भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

-
विभाग की टीम कॉलोनी में एक लाइन से दूसरी पाइपलाइन में कनेक्शन करवाने के लिए पहुंची थी। कुछ घरों ने कनेक्शन न करने का विरोध किया। इसके लिए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।

पांच-छह गलियों में पानी की पूर्ति सही से नहीं हो रही। हैंडपंप से पानी पी रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया था। पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए गोहाना रोड की ओर से आने वाली पेयजल लाइन से करीब दो कनेक्शन किए जाने हैं, जबकि कुछ घर कनेक्शन नहीं होने दे रहे।
- संजीव सहगल, साईं दास कॉलोनी।
-
साईं दास में कई स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया कि पूरी कॉलोनी को पानी दिया जाए। विभाग ने एक पाइपलाइन को दूसरी लाइन जोड़ने के लिए करना है। कॉलोनी के सदस्य एतराज कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। लोगों को समझा रहे हैं।
विज्ञापन

- कपिल नागपाल, पार्षद, वार्ड-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें