फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी लेन-देन केस: रोहतक में वकील के खिलाफ केस दर्ज करने का विरोध, बार का दो दिन वर्क सस्पेंड का एलान

Mon, 02 Sep 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

बार प्रधान अरविंद श्योराण का कहना है कि अगर पुलिस ने वकील के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में वकीलों की हड़ताल होगी। 
 
विज्ञापन
रोहतक में वकीलों का वर्क सस्पेंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में रेलवे रोड की 130 गज की प्रॉपर्टी के बयाने के विवाद में वकील सुमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने से जिला बार के वकील नाराज हैं। इसके विरोध में वकीलों ने सोमवार व मंगलवार को दो दिन वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया। अब वकील पुलिस अधीक्षक से मिलकर वकील के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


बार प्रधान अरविंद श्योराण का कहना है कि अगर पुलिस ने वकील के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में वकीलों की हड़ताल होगी। 

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक आर्य नगर निवासी संजय गर्ग ने सिटी थाने में 13 जून को एफआईआर नंबर 377 दर्ज कराई थी कि उसने 25 अक्तूबर 2023 को युवती हर्षिता जैन निवासी दिल्ली के साथ रेलवे रोड पर पीरजी मोहल्ला में स्थित 130 गज जमीन का सौदा किया था। इसके लिए आरोपी को बयाने के तौर पर कुल 97 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी थी। इसके बावजूद मई 2024 में उसे पता चला कि हर्षिता ने मार्च माह में यह प्रॉपर्टी किसी अन्य के नाम करवा दी। केस की जांच सिटी थाना पुलिस कर रही थी। इसी बीच 30 अगस्त को आर्य नगर थाने में एफआईआर नंबर 219 दर्ज की गई, जो रेलवे रोड की जमीन खरीद-फरोख्त केस से जुड़ी है।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी एवं वकील अशोक यादव ने डीजीपी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि मामले को लेकर पुलिस ने उसे सिटी थाने में बुलाया और 11 घंटे तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा। साथ ही दबाव बनाकर 50 लाख रुपये वसूले हैं। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया की जांच के बाद पुलिस ने आर्य नगर थाने में सिटी थाने के निलंबित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप, जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में खरावड़ निवासी बिजेंद्र उर्फ सरपंच, आर्य नगर निवासी संजय गर्ग, जयभगवान उर्फ ठेकेदार, टीटू, लाला, सोनू बिल्डर, एडवोकेट सुमित सिंह व संदीप अहलावत आरोपी बनाया गया है। एसपी ने मामले की जांच सीआईए प्रथम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें