फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड बाजार : ड्राइंग के आधार पर लगेंगे 35 खंभे, 16 सब मार्केट भी चयनित

विज्ञापन
किला रोड बाजार में टूटी सड़क से खरीदारी कर वापस जाती महिला ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड को मॉडर्न मार्केट बनाने के लिए प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। सोमवार सुबह बिना ड्राइंग खंभे लगाने पहुंची बिजली निगम का दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया। विरोध के चलते दो घंटे काम बंद रहा। दोपहर बाद ड्राइंग के आधार पर पुलिस बल की मौजूदगी में 35 में 14 खंभे लगाए गए। साथ ही, दोनों तरफ से 16 सब मार्केट के आगे भी एक-एक खंभा अलग से लगेगा।
अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में बिजली लाइन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम नए सिरे से बाजार की सड़क व फुटपाथ बनाएगा।
1.40 करोड़ की लागत से किला रोड बाजार को नगर निगम की तरफ से मॉडर्न मार्केट बनाया जा रहा है। इसके लिए पहले नालों का काम पूरा किया गया। इसके बाद दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस देकर शनिवार अलसुबह बुलडोजर चलाकर दुकानों के आगे के आगे निकले हुए छज्जे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम ने बाजार के बीचोबीच लगे खंभे किनारों पर शिफ्ट करने का काम तेज कर दिया। सोमवार सुबह जेई पूर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम बाजार में पहुंची और खोदाई करके खंभे लगाने शुरू कर दिए।
इसी बीच कई दुकानदारों ने कहा कि बिजली निगम मनमर्जी से खंभे न लगाएं बल्कि ड्राइंग के आधार पर खंभे लगाएं। साथ ही, किसी दुकान के बीचोबीच भी खंभा नहीं लगना चाहिए। कई दुकानदार बिजली निगम के एसडीएम आशीष चौहान के पास पहुंचे। तय हुआ कि ड्राइंग देखकर ही खंभे लगाए जाएंगे।

दोनों तरफ आठ-आठ सब मार्केट चयनित, अलग से खंभा लगेगा
किला रोड बाजार के अंदर 16 सब मार्केट बनी हुई हैं। दोनों तरफ आठ-आठ सब मार्केट हैं। बिजली निगम की तरफ से हर सब मार्केट का अलग से मुख्य सड़क पर खंभा लगेगा। इससे सप्लाई मार्केट के अंदर जाएगी ताकि लाइन में किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

नगर निगम ने जारी की ड्राइंग
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि डेढ़ माह के अंदर किला रोड बाजार को नया लुक दे दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को प्रोजेक्ट की ड्राइंग जारी की गई।
बाजार में ड्राइंग के आधार पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। दो दिन में खंभे लगाने का काम पूरा हो जाएगा। फिर तीन दिन में केबल लगाई जाएगी। सोमवार तक बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम आगे का कार्य शुरू कर सकता है।
- आशीष चौहान, एसडीओ डिवीजन नंबर तीन, बिजली निगम

किला रोड बाजार में टूटी सड़क से खरीदारी कर वापस जाती महिला ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें