फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी दी

Fri, 28 Apr 2023 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद किया। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कॅरिअर परामर्श आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर शिक्षकों ने छात्राओं के अभिभावकों से भविष्य में उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रोत्साहन देने की सलाह दी।
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के आईक्यूएसी प्रभारी सुनित मुखर्जी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। सुनित मुखर्जी व प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद किया एवं उन्हें विभाग के प्रोफाइल, भविष्य की योजनाएं एवं मीडिया क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर अभिभावकों को विभाग की सुविधाओं, इलैक्ट्रानिक, मीडिया सेंटर का भ्रमण करवाया गया। प्राध्यापक सुनित मुखर्जी व डॉ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन, शैक्षणिक परामर्श एवं व्यक्तिगत परामर्श दिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रैक्टिकल लर्निंग के तहत विद्यार्थियों को फिल्म लाल रंग दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें