म म नपा द्वारा आयोजित कैंप में हाउस टैक्स जमा कराते सदस्य। स्रोत नपा
- फोटो : Samvad
महम। नगर पालिका महम की ओर से बुधवार को वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र के पास एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति कर, डाटा करेक्शन, लाल डोरा प्रमाण पत्र और प्रॉपर्टी टैक्स छूट संबंधी जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 1 लाख 27 हजार रुपये का संपत्ति कर वसूला गया। साथ ही नगर पालिका कार्यालय की ओर से संपत्ति से संबंधित त्रुटियों का निपटान भी किया गया।
शिविर में लोग अपनी त्रुटि से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रॉपर्टी संबंधी आपत्तियों का भी समाधान किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि गृहकर की अदायगी कार्यालय में आकर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। शिविर में वार्ड नंबर 5 के पार्षद अनिल कुमार ने लोगों से योजनाओं के लाभ लेने की अपील की।
नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के बकाया संपत्ति कर पर लगाई गई ब्याज राशि में 30 जून तक शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।