रोहतक। जिले में पिछले 24 घंटे में गुमशुदगी की 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। लापता होने वालों में तीन पुरुष, दो किशोर और तीन युवतियां शामिल हैं। समरगोपालपुर में घर से बाहर खेलने गए दो किशोर लौटकर नहीं आए। पिता ने इनकी गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज कराई है।
वहीं, झांसी जा रहे मातादीन सैन रास्ते से लापता हो गए। इनकी एफआईआर शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज है। फतेहपुरी कॉलोनी से कुलदीप (40) घर से बिना बताए कहीं चले गए। चंडीगढ़ निवासी युवती नेकीराम कॉलेज में पेपर देने आई थी मगर उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा है।
वहीं, बहुअकबरपुर से 18 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। रामलीला पड़ाव से 23 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई है। इन सभी के परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। संवाद