फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कल से महंगी हो जाएंगी शहर में प्रॉपर्टी, रात 8 बजे तक तहसील रही भीड़

विज्ञापन
29 सीटीके 06 : तहसील में शुक्रवार शाम पांच बजे रजिस्ट्री करवाने के लिए लगी काउंटर के आगे लोगों
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। शहर में प्रॉपर्टी 1 दिसंबर से महंगी हो जाएंगी। 80 प्रतिशत क्षेत्र में रिहायशी व व्यावसायिक प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट 10 प्रतिशत तक बढ़ेंगे, जबकि पाॅश इलाकों में कलेक्टर रेट 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे। ऐसे में शुक्रवार को तहसील, एसडीएम कार्यालय व डीआरओ कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। तहसील में तो रात आठ बजे तक रजिस्ट्री हुई।

राजस्व विभाग ने साल 2022 में कलेक्टर रेट को लेकर वित्त वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसंबर माना था। हालांकि जनवरी 2023 में नियम बदल दिया। नए कलेक्टर रेट एक जनवरी 2023 से लागू होने थे, लेकिन तय हुआ कि यह कलेक्टर रेट 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे, जो 31 मार्च 2024 तक रहेंगे। राजस्व विभाग ने मार्च माह में साल 2024-25 के कलेक्टर रेट पर मंथन किया और सरकार को 15 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की। हालांकि चुनावी साल में सरकार ने नए कलेक्टर रेट लागू करने से इनकार कर दिया। अभी तक 2023 में तय कलेक्टर रेट ही लागू हैं। अब सरकार एक दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

डीएलएफ व माॅडल टाउन में सपनों का घर सबसे महंगा
शहर में डीएलएफ व मॉडल टाउन में रिहायशी प्रॉपर्टी का 20 प्रतिशत बढ़ाेतरी के बाद कलेक्टर रेट साढ़े 34 हजार रुपये प्रति गज हो जाएगा, जो शहर में सबसे ज्यादा है। इसके बाद सोमवार से सेक्टर-1 में 26400, सेक्टर-14 में 28 हजार 750, सेक्टर 2,3,4 में 23400, सेक्टर 3 व 4 में 12000, सनसिटी के 34, 35 व 36ए में 22 हजार 425, ओमैक्स सिटी दिल्ली रोड में 17 हजार 520 कलेक्टर रेट हो जाएगा। प्रेम नगर व दुर्गा कालोनी में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ कलेक्टर रेट 15 हजार 950 रुपये प्रति गज होगा।
किला रोड अब भी शहर का सबसे महंगा बाजार
शहर में 1 दिसंबर से व्यावसायिक प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट भी 10 से 20 प्रतिशत बढ़ जाएगा। 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के बावजूद किला रोड का कलेक्टर रेट 1 लाख 59 हजार 500 रुपये होगा, जो शहर में सबसे ज्यादा है। डी पार्क व माॅडल टाउन बाजार में कलेक्टर रेट 96 हजार रुपये प्रति गज होगा। सेक्टर-13 न्यू बस स्टैंड में 49800, सेक्टर-21 काठमंडी में 38150, सेक्टर-25 में 29150, सेक्टर-5 व 6 में 73255 हो जाएगा, जबकि अशोका चौक से ओल्ड आईटी तक कलेक्टर रेट 57600 रुपये होगा।
एलिवेटेड ट्रैक के साथ बन रही सड़क का असर, दोनों तरफ बढ़ा कलेक्टर रेट
शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे एलिवेटेड ट्रैक के दोनों तरफ सड़क बनाई जा रही है। इसका असर गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, सुभाष नगर और ट्रैक के दोनों तरफ के इलाके पर पड़ा है। यहां 15 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ जाएगा। झंग कॉलोनी में रिहायशी प्रॉपर्टी का रेट 23 हजार 760, सुभाष नगर में 28 हजार 800, जगदीश कॉलोनी में 28800, जवाहर नगर में 29900 व गांधी कैंप में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ आवासीय प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट 12 हजार 650 रुपये प्रति गज हो जाएगा।
ये सड़क मार्गों पर ये रहेगा रेट
सड़क रिहायशी कलेक्टर रेट प्रति गज व्यावसायिक
पुराना बस स्टैंड से जींद रोड 20 प्रतिशत बढ़ोतरी, 6000 रुपये 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 34100
नई सब्जी मंडी व चारा मंडी 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 9300 रुपये 15 प्रतिशत बढ़ोतरी, 28175
पुरानी अनाज मंडी 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 9350 रुपये 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 26950
जींद चौक से खाखराकोट 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 6930 रुपये 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 36300
सुभाष चौक से रेलवे फाटक 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 16 हजार 990 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 82280
मेडिकल मोड़ से दिल्ली बाईपास 20 प्रतिशत बढ़ोतरी 18 हजार 480 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 94380
ओवर ब्रिज से हिसार बाईपास 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 9350 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 36300
टी अस्पताल के सामने 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 11000 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 33000
लाढोत रोड कमेटी तक 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 8800 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 25850
छोटूराम चौक से सिविल रोड 10 प्रतिशत बढ़ोतरी 28800 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, 1.10 लाख
35 रजिस्ट्री होती थी हर रोज तहसील में, शुक्रवार को हुई 100
शहर में तहसील, एसडीएम कार्यालय व डीआरओ कार्यालय में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती हैं। रोजाना 60 के करीब रजिस्ट्री हो जाती हैं। इसमें आधी 30 से 35 रजिस्ट्री तहसील में होती हैं। शुक्रवार को अकेली तहसील में रात 8 बजे तक 100 रजिस्ट्री हो चुकी थी।
विज्ञापन

वर्जन
1 दिसंबर से सरकार नए कलेक्टर रेट लागू कर रही है। ऐसे में शुक्रवार तक पुराने कलेक्टर रेट से रजिस्ट्री हुई, जिसके चलते लोगों की भीड़ बढ़ गई। हालांकि शांतिपूर्ण ढंग से रजिस्ट्री का काम निपट गया।
राजेश कुमार, तहसीलदार रोहतक

29 सीटीके 06 : तहसील में शुक्रवार शाम पांच बजे रजिस्ट्री करवाने के लिए लगी काउंटर के आगे लोगों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें