हत्याकांड में गिरफ्तार भिवानी के भापड़ौदा निवासी मंजीत व भाली आनंदपुर निवासी मनीष दो दिन के रिमांड पर
-
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। खेड़ी साध के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान का शव मंगलवार सुबह पुलिस ने कन्हेली हेड के पास नहर से बरामद कर लिया। शनिवार को दोपहर में बदमाशों ने खरावड़ आउटर बाईपास पर दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी और शव ले जाकर नहर में फेंक दिया था।
पुलिस के मुताबिक प्रदीप डागर ने अपने दोस्त धर्मेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में गिरफ्तार भिवानी जिले के गांव भापड़ौदा निवासी मंजीत उर्फ माफिया व भाली आनंदपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। तीसरा शूटर और मुख्य आरोपी प्रदीप डागर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
शनिवार 20 फरवरी को सत्यवान की कार खरावड़ आउटर बाईपास पर लावारिस हालत में मिली थी। कार पर गोलियों के चार निशान थे। मौके से पुलिस ने 15 से ज्यादा खोल बरामद किए गए थे। कार के अंदर व बाहर खून के धब्बे मिले थे लेकिन सत्यवान नहीं मिला था। चार दिन बाद मंगलवार सुबह उसका शव आरोपी मंजीत उर्फ माफिया की निशानदेही पर कन्हेली हेड के पास जेएलएन नहर से बरामद हुआ है।
-
सत्यवान की रैकी के बाद की हत्या, खुलासा न हो इसलिए नहर में फेंक दिया शव
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंजीत माफिया व मनीष भाली आनंदपुर ने खुलासा किया है कि सत्यवान हत्याकांड में आरोपी दिल्ली के झाड़ौदा निवासी प्रदीप डागर से उनकी दोस्ती है। 2018 में धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई। प्रदीप डागर की गवाही पर सत्यवान को जिला अदालत में उम्रकैद की सजा हुई, लेकिन वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया था। ऐसे में प्रदीप डागर के साथ मिलकर उन्होंने सत्यवान की हत्या की साजिश रची और रेकी के बाद 20 फरवरी को सत्यवान की हत्या कर दी। इसके बाद कार में उसके शव को उठाकर ले गए और कन्हेली हेड के पास नहर में फेंक दिया।
....
डागर हाथ नहीं आया तो करीबी युवक आए रडार पर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एएपी प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। टीम में सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, साइबर सेल व आईएमटी थाने की पुलिस को शामिल किया। पुलिस ने छानबीन की तो परिजनों ने गांव के भानजे व झाड़ौदा निवासी प्रदीप डागर पर शक जताया। डागर की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने रणनीति बदली और डागर के करीबी युवकों की तलाश शुरू की। सीआईए द्वितीय ने झज्जर रोड से भाली आनंदपुर निवासी मनीष को काबू किया। उसके पास से पिठ्ठू बैग से 05 देसी पिस्तौल व 05 कारतूस मिले। आरोपी खुलासा किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर सत्यवान हत्याकांड को अंजाम दिया है। मनीष के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, दो आर्म्स एक्ट व एक लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने भिवानी के गांव भापड़ौदा से मंजीत उर्फ माफिया को दबोच लिया।
............
वर्जन
प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड धर्मेंद्र हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी प्रदीप डागर की तलाश जारी है। पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेने वाले सुंदर राठी उर्फ काला की अब तक की जांच में कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक रोहतक
..........
शव की निशानदेही करने पहुंचे परिजन, बोले ऐसा ही हश्र किया जाए
प्रॉपर्टी डीलर के घर में मां व पत्नी के अलावा बेटा व बेटी हैं। घटनास्थल पर शव की शिनाख्त करने पहुंचे परिजनों ने कहा कि सत्यवान की हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। शव को बरामद करने में पुलिस कामयाबी रही है। अब आरोपियों का ऐसा ही हश्र किया जाए, जो सत्यवान का हुआ है।
12-प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान। फाइल फोटो
12-प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान। फाइल फोटो