28सीटीके01..सेठ बिमल प्रसाद की 34 वीं स्मृति में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
रोहतक। एलपीएस ग्रुप के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद की 34वीं स्मृति के अवसर पर वीरवार को शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुख्य समारोह वैश्य कॉलेज रोड स्थित जैन बगीची में धर्मसभा के साथ शुरू हुआ। धार्मिक सभा में महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, महामंडलेश्वर विश्वेशवरानंद महाराज, महंत कालीदास, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महामंडलेश्वर रघुविंद्र भारती, बाबा सुखा शाह, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने सेठ बिमल प्रसाद जैन के जीवन पर प्रकाश डाला।
एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व उद्योगपति विजय जैन ने कहा कि उनके पिता का लगाया पौधा वट वृक्ष बन चुका है। जीवन में तरक्की तभी मिलती है, जब हम अपने बजुर्गों व मां-बाप के दिखाएं मार्ग का अनुसरण करें। सती भाई साई दास सेवा दल ने महाबीर पार्क व पीजीआईएमएस में भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर रीटा जैन, दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, उमा शर्मा, सिद्धार्थ जैन, राजीव जैन, शैलेंद्र जैन, सुभाष तायल, रमेश रोहिल्ला, अनिल बंसल, गौतम जैन, गौरव जैन, अनिल चहल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।