फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सफीदों नागरिक को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू, टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
31 सफीदों 1नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची हुई पंचकूला से टीम। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों। नागरिक अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपग्रेड होने से सफीदों और आसपास के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें खानपुर कलां या जींद कम जाना पड़ेगा। शनिवार को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर का निरीक्षण कर भवन निर्माण की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन


टीम में हरियाणा सर्विस डायरेक्टर डॉ. अरुण, लोक निर्माण विभाग के जेई और एसएमओ डॉ. सुनील कुमार शामिल रहे। डॉ. अरुण ने बताया कि चार अप्रैल को नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की थी। निरीक्षण में मौजूदा भवन के ऊपर एक और मंजिल बनाने पर चर्चा हुई, लेकिन जेई ने तकनीकी कारणों से इसे असंभव बताया। इसलिए परिसर की खाली जगह पर नया भवन बनाने की योजना है।

वर्जन

डॉ. अरुण ने बताया कि परियोजना की शुरुआती प्रक्रिया चल रही है। पहले लोक निर्माण विभाग निर्माण का अनुमानित एस्टीमेट तैयार करेगा। फिर जगह की पैमाइश कर उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जाएगा। सभी तकनीकी और विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें