फोटो 03 महम.... कार्यक्रम के दौरान मौजूद संस्था के सदस्य । संवाद
महम। भाजपा की ओर से सीसर खास में शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। यहां उत्तर रेलवे बोर्ड के सदस्य अजीत अहलावत ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार नॉन स्टॉप म्हारा हरियाणा की तर्ज पर कार्य कर रही है। क्षेत्र में हर प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन किसी भी समस्या के लिए किसी भी समय उनसे मिल सकता है। संबंधित अधिकारियों से मिलकर निश्चित रूप से समाधान कराया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या में कोई अड़चन है या अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इसका भी समाधान कराया जाएगा। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव, बिना किसी भ्रष्टाचार के पारदर्शी तरीके से कार्य करने के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम में लोगों ने गलियों की समस्या उनके सामने रखी। इसका मौके पर ही अधिकारियों से बात कर समाधान कराया गया। इस मौके पर रविंद्र भराण, राकेश कुमार, पवन फौजी, मंदीप सिंह, राधेश्याम, अशोक गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो 05 सीसर खास गांव में लोगों की समस्या सुनते भाजपा नेता। स्रोत :