फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर सख्ती, पहले दिन 1,78,682 रुपये वसूले

Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 महम.... शुक्रवार को अभियान के दौरान लोगों से बातचीत करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महम। नगर पालिका प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनसे लाखों रुपये टैक्स बकाया था।
विज्ञापन

नपा सचिव नवीन नांदल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 178682 रुपये की वसूली की गई। सचिव ने बताया कि इसके अलावा 4 बकायेदारों को सोमवार तक का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में वे टैक्स अदा नहीं करते हैं तो प्रॉपर्टी सील की जाएगी। नपा एमई अशोक हुड्डा ने बताया कि ऐसे काफी प्रॉपर्टी मालिकों की पहचान की गई है, जिनकी तरफ लाखों रुपये बकाया है। कई मालिकों ने समय मांगा है। समय की अवधि पूरी होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अधिकारियों ने बकायेदारों से अति शीघ्र टैक्स अदा करने की अपील करते हुए कहा कि सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए जल्दी ही टैक्स अदा करें। इस अवसर पर टैक्स लिपिक तीर्थ राम, आशीष, सूरज, संजय आदि मौजूद रहे। नपा सचिव ने बताया कि अभियान के पहले दिन किसी भी प्रॉपर्टी को सील नहीं किया गया है। जिन लोगों के एक लाख से अधिक टैक्स बकाया है, उनको चेतावनी दी गई है। सोमवार को ऐसे काफी लोग टैक्स जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें