फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी प्रिया ने फिर गाड़ा रोहतकी लट्ठ

Fri, 19 Jun 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया नरवाल! ये नाम तो याद होगा न आपको। जिले के गांव रिठाल नरवाल की बेटी प्रिया ने कर्नाटक पीएमटी में टॉप किया था।
विज्ञापन


हमारी इसी बेटी ने एक बार फिर आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की प्रवेश परीक्षा में रोहतकी लट्ठ गाड़ दिया है।

प्रिया ने कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित सीओएमईडीके प्रवेश परीक्षा में पूरे कर्नाटक में पहला रैंक हासिल किया। इतना ही नहीं, कनार्टक सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जवाहर लाल नेहरू पीजी मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च (जेईपीएमईआर) की प्रवेश परीक्षा में भी देशभर में तीसरा रैंक हासिल किया।

प्रिया की उपलब्धियों की लिस्ट में अब बृहस्पतिवार को घोषित हुई एम्स मेडिकल प्रवेश परीक्षा की सफलता भी जुड़ गई है। प्रिया ने एम्स प्रवेश परीक्षा में देश्रभर में 30वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


प्रिया के पिता यशपाल नरवाल सेना में नान कमीशन अधिकारी हैं।
पूरा हुआ एम्स में पढ़ने का सपना
खुशी के आंसुओं को आंखाें में भरे प्रिया बताती है कि उसका सपना था कि एम्स में पढ़ाई कर डाक्टर बने। उसका ये सपना अब पूरा हो गया है। अपनी इस सफलता पूरा श्रेय वह अपने परिवार को देती है।
विज्ञापन

फक्र है बेटी पर : माता-पिता
प्रिया नरवाल की इस कामयाबी पर उसके माता-पिता और भाई बहुत खुश हैं। मां कविता, पिता यशपाल एवं भाई विशाल ने बताया कि उन्हें प्रिया पर फक्र है। 4 जुलाई को वे प्रिया के साथ रोहतक आएंगे, ताकि प्रिया अपने पैतृक गांव में भी अपनी कामयाबी का जश्न मना सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें