फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्गों का बस पास मान्य नहीं कर रहे निजी बस संचालक, डीसी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निजी बस संचालक बुजुर्गों के रोडवेज बस पास मान्य नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। यात्री बस में सवार होते हैं तो चालक-परिचालक कहासुनी कर नीचे उतार देते हैं। इसे लेकर यात्री राजबीर मलिक ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को शिकायत दी है।
विज्ञापन

राजबीर मलिक ने शिकायत में कहा है कि सीनियर सिटीजन को बस किराये में माफी की सुविधा के संबंध में यह स्पष्ट किया जाए कि यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज बसों में मान्य है या सरकारी परमिट प्राप्त निजी बसों में भी लागू है।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट नहीं होने की वजह से कई बार बुजुर्ग नागरिकों को निजी बसों में यात्रा के दौरान असुविधा व अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक सूचना माध्यमों से आधिकारिक जानकारी प्रसारित करवाई जाए ताकि भविष्य में बुजुर्गों को अपमानित न होना पड़े।
विज्ञापन

राजबीर मलिक ने बताया कि बहादुर रूट सहित लगभग सभी मार्गों पर इस तरह की समस्या आ रही है। रोडवेज विभाग को भी दुर्व्यवहार करने वाले बस चालकोंं और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें