फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: निजी बस संचालक ने रोडवेज चालक और परिचालक को लाठी-डंडों से पीटा, सवारी बैठाने के लिए हुआ विवाद

Sun, 11 Sep 2022 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में घायल चालक और परिचालक को पुलिस और राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल करवाया। घटनाक्रम के एक घंटे बाद तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन
शीलाबाईपास ओवर ब्रिज पर रोडवेज के कंडेक्टर से मारपीट के बाद घायल संदीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में बस स्टैंड से सवारियों को बैठाने को लेकर शनिवार को निजी बस संचालक रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। शीला बाईपास ओवरब्रिज पर निजी बस संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार आगे खड़ी कर रोडवेज बस को रुकवाया। बस रुकने के बाद बस में चढ़कर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


आरोपियों ने डंडे मारकर बस के शीशे को भी तोड़ दिया। सवारियों के बीच-बचाव करने पर आरोपी चालक और परिचालक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिचालक संदीप के हाथ में गंभीर चोटें आई है। इससे ओवरब्रिज पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से सफर करना पड़ा।

घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को पुलिस व अन्य राहगीरों की मदद से उपचार के लिए पीजीआई भेजा गया। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बराही निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह बस डिपो बहादुरगढ़ में बतौर चालक कार्यरत है। शनिवार को परिचालक संदीप के साथ बस लेकर हिसार से बहादुरगढ़ जा रहा था। शनिवार को दोपहर करीब 12.20 बजे शीला बाईपास ओवरब्रिज के पर एक तेज गति कार चालक ने ओवरटेक करके गाड़ी बस के आगे खड़ी कर दी।

यह भी पढ़ें : रोडवेज चालक की हत्या का मामला: ‘1664’ नहीं ‘6148’ में सवार थे हत्यारोपी, पुलिस को ढूंढने में करनी पड़ी मशक्कत

बस के रुकते ही कार सवार भगवतीपुर निवासी मंजीत (निजी बस संचालक) व अन्य युवकों ने बस में चढ़कर परिचालक संदीप से सवारी बैठाने को लेकर बहस करने लगे और डंडों से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर सभी युवक गाड़ी में बैठकर दिल्ली बाईपास की तरफ भाग गए। घटना के बारे में डायल 112 को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

यह घटना निजी बस संचालकों की गुंडागर्दी का उदाहरण है। कुछ दिन पहले बस स्टैंड पर बूथ पर जबरदस्ती बसें खड़ी करने के लिए इन्होंने हुड़दंग किया था। चार दिन पहले भी निजी बस संचालकों ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। शनिवार को फिर से कर्मचारियों को पीटा है। रविवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को साझा मोर्चा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर ताला जड़ेंगे। - दिनेश हुड्डा, महासचिव, इंटक यूनियन
विज्ञापन


सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना पुलिस और सीआईए-1 की टीमें छापा मार रही है। - निरीक्षक सुरेश कुमार, एसएचओ, अर्बन स्टेट थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें