22सीटीके05...चोट के निशान दिखाता रोडवेज परिचालक और मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारी। संवाद
- फोटो : mathura
रोहतक। नया बस स्टैंड पर सवारी बैठाने का विरोध करने पर निजी बस के चालक-परिचालक ने रोडवेज परिचालक को पीट दिया। घायल परिचालक की ओर से पुलिस को घटना की शिकायत दी गई है, अभी मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
नया बस अड्डा पर दोपहर 1:15 बजे रेवाड़ी डिपो परिचालक रवि कुमार रोहतक-जयपुर मार्ग के लिए यात्रियों को बस में बैठा रहा था। परिचालक रवि कुमार को निजी बस चालक-परिचालक व अन्य ने बस में झज्जर के यात्री बैठाने के लिए मना कर दिया, लेकिन रवि अपने मार्ग पर आने वाले स्टाॅपेज के यात्रियों को बैठाता रहा।
आरोप है कि इसके बाद निजी बस चालक-परिचालक ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसे पीटा और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। रोहतक डिपो के चालक-परिचालक संघ ने घायल परिचालक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दीपक ने बताया कि रोडवेज परिचालक बूथ पर रेवाड़ी-झज्जर के लिए सवारी बैठा रहा था। निजी बस चालक-परिचालक का व्यवहार तानाशाही वाला है। महाप्रबंधक को घटना से अवगत करवाया गया है। पुलिस को भी इसकी शिकायत दी गई।
प्रतिदिन रोडवेज कर्मचारियों के साथ निजी चालक-परिचालकों की ओर से झगड़े हो रहे हैं। रोडवेज प्रशासन व डिपो महाप्रबंधक ही ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही नहीं वीरवार को ही एक परिचालक से मारपीट की गई। इस पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। -मनजीत, डिपो प्रधान, रोडवेज चालक संघ
मामला संज्ञान में आया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। रोडवेज परिचालक व निजी बस चालक-परिचालक को शुक्रवार को बुलाया गया है।
- सुशील कुमार, चौकी प्रभारी, बस अड्डा।