रोहतक। जिले में ईंट-भट्ठों से अब तक पकड़े गए 82 बांग्लादेशी नागरिकाें को अब डिपोर्ट (निर्वासन) किया जाएगा। पुलिस ने उनकी वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। इन्हें पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश सीमा पर पहुंचाया जाएगा। इनके लिए एक ट्रेन की बोगी बुक करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
15 मई को टिटौली में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को ईंट-भट्ठे से गिरफ्तार किया गया था। यहीं से ही 18 मई को 7 लोगों को काबू किया गया। 20 मई को कलानौर से 29, इसके बाद लाढ़ौत से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार रात को भी पुलिस ने महम क्षेत्र के गांव फरमाणा स्थित ईंट-भट्ठे से 23 बांग्लादेशी काबू किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी का मेडिकल कराया जा चुका है।
आधार कार्ड बनाकर सालों से रह रहे थे बांग्लादेशी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के पास उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के आधार कार्ड मिले हैं। यह गंभीर विषय है। जब वह बांग्लादेश के निवासी है तो भारत में उन्होंने अपना आधार कार्ड कैसे बनावाया था। अब पुलिस को संदेह है कि इस तरह के और लोग भी हो सकते हैं। पकड़े गए बांग्लादेशी 10 से 15 साल से जिले में भारतीय बनकर रह रहे थे।
जिले के ईंट-भट्ठों पर अवैध रूप से रह रहे 82 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, अगले सप्ताह तक डिपोर्ट किया जाएगा।
रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।