सुनारियां जेल में मादक पदार्थ मामले में बंद विचाराधीन कैदी बलबीर के पास
से तलाशी के दौरान जेल सुरक्षा कर्मियों को 18 ग्राम चरस बरामद हुई है।
कैदी
को अदालत में पेशी के बाद वापिस जेल लाया गया था। इस दौरान मुख्य गेट पर
तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई है। सूचना मिलने पर शिवाजी
कालोनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया और जेल
उपाधीक्षक के ब्यान पर आरोपी कैदी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत
मामला दर्ज कर लिया है।
शिवाजी कालोनी पुलिस आरोपी कैदी को इस
मामले में पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लेगी। पुलिस शुक्रवार को
आरोपी को वारंट पर लेने के लिए अदालत में अर्जी देगी।
बुधवार शाम
को सुनारियां जिला कारागार में जेल सुरक्षाकर्मियों ने कैदियों की तलाशी के
लिए सर्च अभियान शुुरू किया। मादक पदार्थ मामले में जेल में बंद विचाराधीन
कैदी गांव रुखी निवासी बलबीर पुत्र टेकराम की अदालत में पेशी के बाद जब
पुलिस उसे जेल में छोड़कर गई तो उसके पास से 18 ग्राम चरस बरामद हुई। सूचना
मिलने पर जेल उपाधीक्षक नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और इस बारे में बलबीर
से पूछताछ की।
चरस मिलने की होगी जांच
सहायक उपनिरीक्षक
जगदीश चंद्र ने बताया कि कैदी से पूछताछ के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसके
पास चरस कहां से आई है और किसने पहुंचाई है। पिछले दिनों से दौरान जिला
कारागार सुनारियां में कैदियों के पास चालीस के करीब मोबाइल फोन भी बरामद
हो चुके हैं। कैदी को पेशी पर लेकर गए पुलिस कर्मचारियों ने भी लापरवाही
बरती है तो उसकी भी जांच होगी।