रोहतक। एसडीएम एवं रोहतक शहर विधानसभा के चुनाव अधिकारी आशीष कुमार ने वीरवार को कार्यालय में शहर के कॉलेजों के प्राचार्यों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि दो सितंबर तक कॉलेज में पढ़ने वाले 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के विद्यार्थियों की वोट बनवाएं। इसके लिए कॉलेज में शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन
एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी पात्र युवाओं खासकर लड़कियों को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हो सके। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि सभी प्राचार्य अपने महाविद्यालयों में ऐसे पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर आंकड़े प्रस्तुत करें, जिनके अभी तक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज नहीं है।