फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुस्कान व साक्षी ने जीती बॉक्सिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। ब्लॉक स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के तहत बॉक्सिंग के मुकाबले इस्माईला के राजकीय स्कूल में कराए गए। इसमें लड़कियों के 64 किलो भारवर्ग में हसनगढ़ डीएवी स्कूल की छात्रा मुस्कान विजेता रही। 52 किलो भार में इस्माईला राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा साक्षी प्रथम रही। 48 किलो में भी इसी स्कूल की छात्रा देवकी विजेता रही। 66 किलो में माही ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

88 किलो में दत्तोड़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र समीर विजेता रहा। करोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र यश मालिक भी 80 किलो भार में प्रथम रहा। लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता 17 आयु वर्ग में चुलियाना स्कूल की टीम प्रथम रही, दूसरा स्थान खेड़ी साथ स्कूल को मिला। 14 आयु वर्ग में भी चुलियाना स्कूल की टीम विजेता रही। 17 युवा वर्ग लड़कों के वर्ग में खेड़ी साध स्कूल की टीम को प्रथम स्थान मिला। ताइक्वांडो में 45 किलोग्राम भारवर्ग में करण प्रथम, 59 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन प्रथम रहा। 23 से 25 किलोग्राम भारवर्ग में एएफसी स्कूल का विशाल प्रथम रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें