50 विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करती हुई जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व अन्य। स्रोत:परिजन
रोहतक। क्रीड़ा भारती रोहतक की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल रोहतक की प्रिंस ने पहला, पठानिया पब्लिक स्कूल के विशेष दलाल ने दूसरा और एचडी पब्लिक स्कूल बहुअकबरपुर के अरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल के समीर ने चौथा और शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर के लक्ष्य ने पांचवां स्थान हासिल किया।
मीडिया संयोजक डॉ. जनकराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने विजेताओं को कैश अवॉर्ड, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और ज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी को भविष्य में और भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।