फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिमानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके06-हिमानी को सम्मानित करते विद्यालय निदेशक हिमांक व अन्य ​शिक्षक। स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
रोहतक। आठवीं कल्पना चावला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब रोहतक की हिमानी ने जीता। 20 से 22 मई तक महेंद्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय ओपन गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा की 6 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक की छात्रा हिमानी ने हिसार टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बाबा रूपादास कमेटी ने सूबेदार राम अवतार की अध्यक्षता में आयोजित की थी।
सेमीफाइनल मैच में हिमानी ने 65 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। इसके बाद फाइनल मैच में भी उन्होंने सर्वाधिक 48 रन बनाए और दो विकेट भी झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पहुंचने पर शुक्रवार को हिमानी का स्वागत किया गया। विद्यालय निदेशक हिमांक मित्तल व प्रधानाचार्य रितु ने हिमानी को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें