फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमितों के लिए वाईफाई, टीवी, छोटे फ्रिज की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल होने वाले कोविड-19 के संक्रमितों का ध्यान रखते हुए उन्हें वाईफाई, टीवी व छोटा फ्रिज जैसी सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी, ताकि कोविड का मरीज अपना आइसोलेशन पीरियड आसानी से काट सके। संस्थान में मोबाइल सिग्नल कम व न होने के कारण मरीज बीमारी के साथ-साथ मानिसक रूप से भी कमजोर होने लगता हैं, जबकि उपचार के दौरान मरीज का मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन

संस्थान में दाखिल कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां मरीजों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वार्ड में मोबाइल सिग्नल सही नहीं मिलता। इसके चलते वह अपने परिजनों से भी बात नहीं कर पाते, एकांतवास में वे मानसिक परेशान हो रहे हैं। संक्रमण के डर से डॉक्टर व स्टाफ भी इनसे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हैं। मरीजों का उपचार करने वाले एक्सपर्ट का मानना है कि यदि मरीज को वाईफाई उपलब्ध कराया जाता है तो वह आसानी से अपना समय पास कर सकेगा। इसके अलावा टीवी व फ्रिज जैसी सुविधा मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखेंगी। यह सुविधा मिलने पर मरीजों को मानसिक तनाव नहीं झेलना होगा। गौरतलब है कि कोविड के 80 से 85 फीसदी मरीजों को कोई समस्या नहीं होती, लेकिन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन्हें आइसोलेशन में रखना पड़ता है। यदि उनका समय सही व्यतीत नहीं होता तो वह मानसिक तनाव झेलते हैं।
पीपीई किट पहनने व उतारने के दौरान सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
कोविड के मरीजों के लिए धनवंतरी अपेक्स ट्रामा सेंटर का तीसरा तल तैयार हो गया है। यहां स्टाफ, डॉक्टरों के पीपीई किट पहनने व उतारने को लेकर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी कि वह सही तरीके से ड्रेस पहन रहे हैं या नहीं। इसके अलावा वह किट उतारने के दौरान कहां चूक कर रहे हैं। यह इसलिए किया जा रहा है कि हम अपने डॉक्टरों व स्टाफ को संक्रमित होने से बचा सकें। क्योंकि पीपीई किट पहनी टीम मरीज के सबसे करीब रहती है।
विज्ञापन

कोविड मरीजों के लिए हम टीवी, फ्रिज व वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजेंगे। इन सुविधाओं से मरीजों का समय आसानी से कट जाएगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर में पीपीई किट पहनने व उतारने के रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इससे होने वाली गलतियों को सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन

- डॉ. ध्रुव चौधरी, प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड-19 व एचओडी पीसीसीएम, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें