रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की ओर से तीसरे बच्चे पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने संबंधी प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है। समिति ने इसे महिलाओं के अधिकारों और गरिमा के खिलाफ बताया है। समिति की जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने जारी बयान में कहा कि इस प्रकार का प्रस्ताव अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर जनसंख्या नियंत्रण या वृद्धि के उपकरण नहीं हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं की शारीरिक स्वायत्तता जैसे मुद्दों को संबोधित किए बिना प्रसव को प्रोत्साहित करना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा हमला है। संवाद